सचिन कुमार

हरिद्वार – बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद हरिद्वार के आसपास जंगली जानवरों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर अजगर और मगरमच्छ के निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात हरिद्वार स्थित चंडी घाट चौकी के पास भी एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ अजगर को देखने के लिए जमा हो गई। कई फूट अजगर को लंबाई बताई जा रही है। अजगर की सूचना पर चंडी घाट चौकी पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आसपास मौजूद लोगों की नजर अजगर पर पढ़ गई क्योंकि अजगर इतना विशाल था कि वो किसी का भी शिकार कर सकता था। बताया जा रहा है कि लोगो की भीड़ देखकर अजगर पहाड़ पर चढ़ गया और झाड़ियों में कहीं गुम हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *