मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में अवैध मादक वस्तु चरस स्मैक आदि की रोकथाम के क्रम में 12 जून को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के कुशल नेतृत्व में अभियुक्त प्रकाश पुत्र पातीराम निवासी केशव बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जिला देहरादून हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी निकट भगत सिंह चौक कोतवाली ज्वालापुर को बीएचईएल सेक्टर 2 बैरियर के पास 08.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा है।

टीम में एसआई खेमेंद्र गंगवार प्रभारी चौकी रेल कोतवाली ज्वालापुर
एसआई उमेश कुमार कोतवाली ज्वालापुर, कॉन्स्टेबल 516 निर्मल, कॉन0 गजेंद्र, का0 1090राजपाल, का0932 महावीर, का0 838 अमित गॉड कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *