चार धाम यात्रा अब अंतिम पड़ाव पर है। शीतकाल के लिए धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। विजयदशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि का एलान कर दिया गया। धाम के कपाट 17 नवंबर को सायं 5.13 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। मंगलवार को केदारनाथ और गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त भी निकाला गया। जबकि यमुनोत्री के लिए मुहूर्त बुधवार को निकाला जाएगा। गौरतलब है कि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 29 अक्टूबर और गंगोत्री के कपाट अन्नकूट पर्व पर 28 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=m1Td6iGfkRY&feature=youtu.be