देहरादून ब्यूरो
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर से नियमों को ताक पर रखकर की गई भर्तियां निरस्त कर दी गई है। तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने यह निर्णय लिया है। उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट गुरुवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंप दी थी। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने प्रेसवार्ता की। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने साल 2016 में हुईं 150, 2020 में हुईं 6, व 2021 में हुईं 72 भर्तियों को निरस्त कर दिया है।

