हरिद्वार, 2 फरवरी – हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रशासन का सफाई अभियान लगातार जारी है। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अगुवाई में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया।
बहादराबाद क्षेत्र में अधिकारियों की टीम ने साफ सफाई कर भारी मात्रा में कूड़ा कचरा निकाल कर निर्धारित स्थानों तक पहुंचाया।
सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने कहा कि इस स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। और हर क्षेत्र से लोग इस अभियान के साथ जुड़ भी रहे हैं।

