देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। तीरथ ने कहा कि चिपको आंदोलन को जन-जन का आंदोलन बनाने वाले सुंदरलाल बहुगुणा का निधन न केवल प्रदेश के लिए क्षति है, बल्कि देश और पूरे विश्व के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी को किसी भी रूप पूरा नहीं किया जा सकता है। तीरथ ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, और पूरे शोकाकुल परिवार को धैर्य व दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *