देहरादून – हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुई 4 लोगों की मौत को लेकर कई तरह की बाते सामने आ रही है। स्थानीय लोग मौत की वजह देशी शराब पीना बता रहे हैं तो वहीं हरिद्वार जिला प्रशासन ने जहरीली शराब से मौत की बात से इंकार किया है।
पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पूरे घटनाक्रम के जांच के आदेश दे दिए है, जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।

