ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में 35 करोड़ रुपए की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और 3 करोड़ की लागत से बने लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी में ज़ू बनाने की बड़ी घोषणा की, साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की जल्द ही देवभूमि को ड्रग्स फ्री किया जाएगा, जिसके लिए हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार लगातार राज्य में तेजी से विकास कार्य कर रही है। यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है, वही मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत और स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है।


