देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन ”युवा उत्तराखण्ड” अपनी स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण कर चुका है और हम प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए नित नए लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा, इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर प्रण लें कि देवभूमि उत्तराखण्ड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए सदैव अपना सम्पूर्ण योगदान व कर्तव्यों का सच्ची निष्ठा से निर्वहन कर उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे।
संकल्प नये उत्तराखण्ड का ….
मुख्यमंत्री धामी ने और क्या कहा, सुनिए

