हरिद्वार – उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत हरिद्वार दौरे पर है। मुख्यमंत्री सबसे पहले हरिद्वार के मेला हॉस्पिटल में बने कोविड हॉस्पिटल का स्थलीय निरीक्षण किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने निरीक्षण से पहले पीपीई किट पहनी, फिर अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना।

