हरिद्वार – गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार हैं। प्रमोद सावंत ने सबसे पहले पतंजलि योगपीठ में योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ मुलाकात की और उनके साथ योगाभ्यास भी किया। इसके बाद वो कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि का आशीर्वाद लिया।

सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में जब पर्यटन की बात होती है तो सन सेंड और सी का नाम आता है। गोवा में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अब वो सन सेंड सी के साथ अध्यात्म को जोड़ेंगे। इसी पर चर्चा के लिए वो हरिद्वार आए है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गोवा के मीराबार बीच पर स्वामी रामदेव द्वारा योग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से गोवा में कथा के आयोजन करने आग्रह किया है।

सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि जब इस तरह के धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन गोवा में होंगे तो निश्चित रूप से गोवा में भी आध्यात्मिक तुरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *