हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा हेतु मां गंगा का पवित्र जल एकत्रीकरण का कार्यक्रम मां मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद तथा दैनिक जागरण समाचार पत्र के संयुक्त संयोजकत्व में किया गया। मुख्यमंत्री ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

हर की पैड़ी से शुरू हुई यात्रा कई पड़ाव पार करते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साधु संतों के साथ गंगा पूजन किया। अयोध्या में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद ये समय आया है हम भाग्यशाली है कि हम इस महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं।

इस अवसर पर मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी, स्वामी ललितानन्द गिरि, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी प्रबोधानन्द, रविपुरी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, गढ़वाल मण्डलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा, श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पण्डित, सौरभ सिखोला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विकास तिवारी, लव शर्मा, आशू चौधरी, अनूप सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।