हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कावड़ियों के पैर धोए और फूल माला तथा पटका पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री वह हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिद्वार के ओम पुल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें हरिद्वार आने वाले कावड़ियों का सीएम धामी ने पैर धोकर स्वागत किया। शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओम पुल पर आयोजित शिव भजन संध्या में भी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *