नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से उनके आवास पर जा कर मुलाकात की तथा उत्तराखंड सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों तथा सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अप्रैल माह से प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।

