देहरादून – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 4 जून (शुक्रवार) को उधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री रुद्रपुर में कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
तीरथ सिंह रावत हरिद्वार में भी कोविड मेला अस्पताल और बाबा बर्फ़ानी कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। हरिद्वार में भी विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

