हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज जन्मदिन है मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर अखाड़ा परिषद ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में यह महाकुंभ दिव्य व भव्य होगा आते ही उन्होंने कुंभ को लेकर जो कार्य वह दिशा निर्देश जारी किए वह सराहनीय है। सभी अखाड़ों को विश्वास है कि यह कुंभ भव्य तरीके से आयोजित होगा वही संकट के इस दौर में कोरोना के लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने सराहना की।

