हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम हरिद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पत्नी गीता धामी के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान धामी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पूजा अर्चना करके उन्होंने भगवान से प्रदेश के सभी लोगों के जीवन में सुख समृद्धि की कामना की। वही मुख्यमंत्री ने आगामी बजट को लेकर कहा कि यह बजट युवाओं और मातृशक्ति को समर्पित बजट होगा, विशेषकर रोजगार केंद्रित बजट होगा।


