हरिद्वार, 10 सितंबर – धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारी जोर शोर की जा रही है। हरिद्वार में कुंभ मेले के तहत करीब 709 करोड रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं।
मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने डामकोठी पर मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और पीपीटी के माध्यम से कुंभ कार्यों की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए सभी कार्य पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के कार्यों में गुणवत्ता से बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उनका थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाएगा।
