हरिद्वार – हरिद्वार के बंधन पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मीडिया से बातचीत के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखकर उनका भी जोश दोगुना हो गया है। वहीं अभी तक कांग्रेस द्वारा हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रत्याशित घोषित न किए जाने के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस अब तक भटक रही है। गौरतलब है की कांग्रेस ने अभी हरिद्वार सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वो 23 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करेंगे और 26 तारीख को फिजिकल नामांकन भरने जायेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान , पूर्व विधायक सुरेश राठौर, स्वामी यतिश्वानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह समेत भाजपा कई पधाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

