ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में भाजपा जिला कार्यसमिति से पूर्व बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की बजट में केंद्र सरकार ने विकास कार्यों की दूरगामी सोच का खाका खींचा है। प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा की न सिर्फ रक्षा क्षेत्र में बल्कि किसानों के लिए बेहतर प्रावधान इस बजट में किए गए हैं। खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट मोदी सरकार के विजन 2050 को दर्शाता है।

