हरिद्वार – हरिद्वार नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने मुख्य नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार शाम को कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि हरिद्वार के मुख्य नगर आयुक्त द्वारा मेयर अनिता शर्मा का अपमान किया गया है। दरअसल शुक्रवार को नगर आयुक्त कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया चल रही थी। मेयर अनिता शर्मा कांग्रेसी पार्षदों के साथ नगर आयुक्त कार्यालय पहुंची और अपने कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया करवाने की मांग लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उनकी और बीजेपी पार्षदों के बीच नोखझोंक भी हो गई थी। अब कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि नगर आयुक्त और बीजेपी पार्षदों ने मेयर अनिता शर्मा को बैठने तक की जगह नहीं दी। शहर की प्रथम नागरिक के साथ भेदभाव किया जा रहा है और इसके लिए नगर आयुक्त और बीजेपी पार्षद जिम्मेदार है। कांग्रेस इसे बिलकुल भी बर्दास्त नहीं करेगी। इतना ही नहीं उन्होंने चेतावनी दी है यदि आगे भी इसी तरह मेयर का अपमान किया गया तो इसके विरोध में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व पार्षद अमन गर्ग, कॉन्ग्रेस पार्षद इसरार अहमद, कांग्रेस पार्षद राजीव भार्गव, सुनील कुमार, नितिन कौशिक, देवेश गौतम, संगम शर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *