हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और जिला सूचना अधिकारी ने अपने परिसर में अपने कर्मचारियों और नगर निगम की टीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने कार्यालय परिसर ओर आस पास दुकान लगा रहे लोगों से अपने आसपास स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर वासियों से भी जिला प्रशासन के इस मुहिम में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जहां वह रह रहा है या काम कर रहा है उसके आसपास सफाई सुनिश्चित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *