हरिद्वार – हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर अचानक सांप के आ जाने से अफरातफरी मच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस कैंपस में जिला सूचना अधिकारी का कार्यालय भी है और यहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। अचानक करीब 4 फीट लंबा सांप निकल आया। सांप के आने की सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद वन कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। वन कर्मचारी के मुताबिक पकड़ा गया सांप रेड स्नेक है यह सांप जहरीला नही होता है।

