देहरादून – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आगामी दिनों में जोशीमठ का दौरा कर सकते हैं। मीडिया से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ का 70 फ़ीसदी हिस्सा सुरक्षित है, लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं और अपना काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा, सरकार जोशीमठ की जनता के साथ खड़ी है और उनके पुनर्वास को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा, यह वक्त राजनीति करने का नहीं है।

वहीं हरिद्वार पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद निशंक ने कहा कि राहुल गांधी यदि उत्तराखंड आना चाहते हैं तो अभी तक आ जाना चाहिए था। निशंक ने कहा कि 2013 की केदारनाथ त्रासदी में पीएम मोदी केदारनाथ आना चाहते थे तो तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें उतरने भी नहीं दिया। जबकि पीएम मोदी केदारनाथ त्रासदी में योगदान करने के लिए आना चाहते थे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के पास कोई सुझाव है तो जरूर दें, निशंक ने कहा, इस पर राजनीति कोई ना करें तो बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *