पौड़ी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक हेलीपेट तल्ली पखोली पहुंचे। मंगलवार देर शाम हुई सड़क हादसे के घटना स्थल ग्राम सिमडी में राहत बचाव कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक घटना स्थल ग्राम सिमडी पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह चौहान से घटना की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिजनों से मुलाकात कर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

