देहरादून – उत्तराखंड के जोशीमठ में संकट बढ़ता जा रहा है। ज़मीन धसकने की जद में 6 सौ से जायदा मकान आ गए हैं। वहीं इनको असुरक्षित घोषित करते हुए जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें तत्काल खाली कराने के आदेश दिए गए हैं। सीएम धामी का कहना है की प्रधानमंत्री ने जोशीमठ को लेकर विस्तार से बात की है और केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है, सीएम धामी ने कहा ये समय अनावश्यक बाते करने का नहीं है बल्कि एक टीम के रूप में मिलकर जोशीमठ के लोगों के जानमाल की रक्षा करने और शहर को बचाने का समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *