हल्द्वानी (नैनीताल)- हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सुरेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार ने जनता से जो वादा किया उसी पर वह काम कर रही है। उन्होंने कहा चाहे कॉमन सिविल कोर्ट हो या फिर अन्य मामले प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री संवेदनशील तरीके से राज्य के समग्र विकास और पारदर्शी शासन देने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की मुहर हरिद्वार में हुए पंचायत चुनाव में लगी है जहां भाजपा प्रचंड तरीके से जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *