हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने आदर्श बैरक ओर कमांड एन्ड कंट्रोल रूम का किया उदघाटन और इसके साथ ही कुम्भ मेले के दो गानों का भी उदघाटन किया। इनमें से एक गाना प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने गाया है। सीएम तीरथ ने सीसीआर भवन में कुम्भ मेले के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इतने कम समय और कोरोना काल मे कुम्भ मेले की भव्य तैयारी पर सीएम ने अधिकारियों की तारीफ भी की।
इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यूपी के समय से कुम्भ मेले के कंट्रोल रूम की व्यवस्था है लेकिन हरिद्वार महाकुंभ मेले के लिए जो ये कमांड कंट्रोल रूम बनाया है, वो आधुनिक तकनीकों से लैस है। इस कंट्रोल रूम से कुम्भ मेले में 375 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यही से कुम्भ मेले में आने वाली गाड़ियों की संख्या के साथ ही उनके नंबरों को भी डिटेक्ट किया जा सकता है। खास बात ये भी है कि इसी कंट्रोल रूम से भीड़ में भी बिना मास्क पहने लोगो को भी डिटेक्ट किया सकता है।

