हरिद्वार – देश के साथ उत्तराखंड में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मगर हॉस्पिटलों में भर्ती होने वाले मरीजों की देखभाल भी सही से नहीं की जा रही है। ये खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का बयान है। मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हरिद्वार के बेस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कोविड मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था मिल पा रही है ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है सुनिए
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनके पास किसी परिचित का फोन आया, उसका नाम नहीं बताएंगे। उनके द्वारा कहा गया कि वह कोरोना पॉजिटिव है और एक हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। लेकिन वहाँ उनकी देखरेख करने वाला वहां पर कोई नहीं है। सुबह उनको नाश्ता दिया जा रहा है, मगर उनको पता ही नहीं है कि कौन उन्हें नाश्ता देने आ रहा है। इतना भी नहीं पता कि वहां पर कौन डॉक्टर है कौन नर्स है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इसी तरह की डिप्रेशन में कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद सीएम ने खुद उस मरीज को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि सीएम ने उस अस्पताल और मरीज के बारे में कोई जिक्र नही किया।
देश और उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधा की क्या हालात है इससे हर कोई वाकिफ है। कोरोना महामारी में हॉस्पिटलों में कोरोना के मरीजों को सही सुविधा नहीं मिल पा रही है जिसेे कई लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं। तो आखिर व्यवस्थाएँ दुरुस्त होगी तो होगी कैसे !

