हरिद्वार – अगर आप हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो आपको शालीन कपड़े पहन कर ही जाना होगा।

महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने इस संबंध में लोगों से अपील करते हुए कहा है कि देवालयों में लोगों को शालीन परिधान पहन कर ही आना चाहिए। देखने में आता है कि कई युवतियां और युवक मंदिरों में शालीन कपड़े पहनकर नहीं पहुंचते हैं। इससे ना सिर्फ धार्मिक स्थान की गरिमा को ठेस पहुंचती है बल्कि वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु और पुजारी भी असहज महसूस करते हैं। इसलिए महंत रवींद्र पुरी ने ऐसे युवाओं और उनके परिजनों से यह अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *