ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी – कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने बाजार में हो रहे पॉलिथीन के इस्तेमाल और सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट को अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई करने और पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कालाढूंगी रोड पर आरा मशीन में लकड़ी के स्टॉक और बिजली खपत को लेकर विद्युत विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को जांच करने का आदेश दिया। दीपक रावत ने बाजार में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट पर भी जीएसटी के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को भी शहर की व्यवस्थाओं को देखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *