ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर दीपक रावत के औचक निरीक्षण में उन्हें कहां कई अनियमितताएं मिली। कमिश्नर ने आरटीओ दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें और गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों में भी छापेमारी की।
इस दौरान आरटीओ के बाहर चल रहा एक कॉमन सर्विस सेंटर को भी सील किया गया है। इस दौरान कमिश्नर ने लाइसेंस बनवाने आए लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली। कमिश्नर ने आरटीओ परिसर में गंदगी देखने के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन के अधिकारियों को भी ऐसे दफ्तरों में लगातार औचक निरीक्षण करना चाहिए जो जनता से जुड़े हुए हो। कमिश्नर ने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए है।

