हरिद्वार – आम आदमी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। हरिद्वार पहुंचे आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी बीरेंद्र गोयल और सह प्रभारी रोहित मेहरोलिया में आज हरिद्वार में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के बाद कई लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

प्रदेश प्रभारी बीरेंद्र गोयल ने पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली और पंजाब में उनकी सरकार द्वारा कराए जा रहे कामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा पर बहुत काम हुआ है। पंजाब में भी तेजी से शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम चल रहा है ताकि आम आदमी को लाभ मिल सके। उनकी सरकार युवाओं को रोजगार दे रही है।

वहीं बीरेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति ठीक नहीं है। बेरोजगारी को लेकर भी उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधा। बीरेंद्र गोयल ने कहा कि यहां की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार पिछड़ी हुई है।

उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी आम लोगों के साथ है, उनके अधिकारों के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है।

इस दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के पधाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *