हरिद्वार – हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। मंगलवार को टाउन हॉल में आयोजित बोर्ड बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षद धरने पर बैठ गए और आरोप लगाने लगे कि मेयर के प्रतिनिधि नगर निगम के विकास कार्यों में हस्तक्षेप करते है। इस बीच कांग्रेस के पार्षद भी मेयर अनिता शर्मा के समर्थन में आ गए और भाजपा पार्षदों के सामने हो गए। दोनो पक्षों के बीच शुरू हुई नोकझोंक नारेबाजी तक जा पहुंचा।

हंगामे के आसार को देखते हुए पहले से ही टाउन हॉल में मौजूद पुलिस्कर्मियों ने जैसे तैसे दोनो पक्षों को शांत कराया। बाद में नगर आयुक्त को बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर प्रतिनिधि निगम के विकास कार्यों में बाधा डालते है जिसके कारण जनहित के काम नहीं हो पा रहे है। वही मेयर अनिता शर्मा ने साफ तौर से सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि भाजपा पार्षद ही विकास कार्यों में रोड़ा डालते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *