सचिन कुमार
हरिद्वार – पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक बंशीधर भगत द्वारा देवी देवताओं को लेकर दिए गए बयान के बाद विपक्षी दल सरकार पर हमलावर है। उनके बयान के विरोध में हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने कहा कि बंशीधर भगत ने हिंदू देवी देवताओं को लेकर जो बयान दिया है वो निंदनीय है। ऐसे नेताओ को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है इसलिए वो विधायक बंशीधर भगत के इस्तीफे की मांग करते है। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे है। कांग्रेस इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

