ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा है की कांग्रेस अब चुनावी मोड़ पर आ गयी है, दिल्ली में हाई कमान की हुई बैठक पर इंदिरा हृदयेश ने कहा की पार्टी में एकजुटता बनी रहे औऱ चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने के लिये चर्चा हुई है, क्योंकी चुनाव का समय नजदीक है और इन सब मुद्दों पर बातचीत चलती रहेगी। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस 11 जून को पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन करेगी, नेता प्रतिपक्ष अनुसार देश के मुताबिक प्रदेश कमेटी ने यह तय किया है की जिस तरह से पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं उसको देखते हुए सरकार को चेतावनी के लिए 11 जून को जहां-जहां पेट्रोल पंप है उन्होंने जगहों पर कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

