हरिद्वार – हरिद्वार में प्रस्तावित हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस ने आवाज बुलंद की। सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार मे पत्रकारों से वार्ता कर कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से कॉरिडोर योजना की डीपीआर एक सप्ताह में सार्वजनिक करने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। हरिद्वार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कॉरिडोर योजना को लेकर हरिद्वार की जनता में भय का माहौल है इसलिए स्थानीय भाजपा विधायक को भी इस पर चुप्पी तोड़कर स्तिथि स्पष्ट करनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हर की पौड़ी कॉरिडोर योजना के नाम पर हरिद्वार की पौराणिक और भौगोलिक स्थिति को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। यदि जल्द ही डीपीआर सार्वजनिक नहीं की गई तो कांग्रेस इसे लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, निवृतमान पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मूंह की खानी पड़ेगी। पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, निवृतमान पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, तुषार कपिल, विकास चंद्रा, नितिन यादव यदुवंशी, शुभम जोशी, नितिन तेश्वर, वरुण बालियान, सचिन पालीवाल, दिनेश वालिया, विमल साटू, आदि मौजूद रहे।

