हरिद्वार – हरिद्वार के श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में साधु संतो के दो गुटों की लड़ाई में अब कांग्रेस भी मैदान कूद पड़ी है। देवपुरा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया और राज्य सरकार से अखाड़े में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

हरिद्वार महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़े में चल रहे विवाद की सीबीआई जांच कराने की मांग साधु संतो के दोनों गुटों ने की है। साधु संतो की मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस भी चाहती है कि राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराए। जांच में किसी भी पार्टी के नेता दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *