हरिद्वार – हरिद्वार में जिला पंचायत चुनावों के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी रहे प्रमोद खारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रमोद खारी ने प्रदेश कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में सिर्फ चाटुकारो को तवज्जो दी जा रही है। जमीनी कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी में उपेक्षा से नाराज होकर लगातार लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

