देहरादून – उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देहरादून में प्रेस वार्ता करके बीजेपी पर निशाना साधा है। करन माहरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर डबल इंजन की सरकार डरी हुई है, सुनियोजित तरीके से कोरोना के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए माहौल बनाया जा रहा है।

