हरिद्वार – शुक्रवार को बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्तराखंड में धरना प्रदर्शन किया और बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने काँग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस को मुद्दाविहीन पार्टी बताया और वो जनता को मुद्दे से भटकाना चाहती है। आज पूरे देश में कोरोना महामारी से त्राहि मची हुई है और कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार मिलकर देश के लोगो को इस संकट से बचाने में जुटी हुई है। जबकि इस महामारी में काँग्रेस का एक भी कार्यकर्ता या एक भी नेता लोगो की मदद करने के लिए अपने क्षेत्र में बाहर तक नही निकला। जबकि भारतीय जनता पार्टी और स्वमसेवक संघ से जुड़े लोग इस आपदा में गाँव गाँव जाकर लोगो की मदद करने का काम किया है। काँग्रेस तो केवल जनता को भटकाने का काम कर रही है। वो दावे के साथ कहना चाहते है प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में एक बार फिर से उत्तराखंड भारी मतों से जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *