देहरादून – उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने जोशीमठ में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। करण मेहरा ने कहा की सरकार जोशीमठ को लेकर संवेदनशील नहीं है। उन्होंने एनटीपीसी प्रोजेक्ट को क्लीन चिट देने पर भी सवाल उठाए हैं। करण मेहरा ने कहा की नियमों को ताक पर रखकर वहां विकास कार्य किया जा रहा है यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। वहीं करण मेहरा ने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही जोशीमठ दौरे के लिए आएंगे।

