हरिद्वार – कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा के सुभाष नगर के तपोवन नगर एवं अन्य क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत एवं अन्य विकास कार्यों में स्थानीय विधायक द्वारा की जा रही अनदेखी के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने विधायक रानीपुर का पुतला फूंका।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहां कि स्थानीय विधायक के द्वारा पार्टी की आस्था को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है अर्थात अधिकांश क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से क्षेत्रवासियों का मोहभंग हो चुका है इसलिए स्थानीय विधायक पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं जिसके कारण पूरे रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता तरस्त एवं स्थानीय विधायक से आक्रोशित है जिसका जवाब जनता आने वाले 2022 के चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर देगी।

