हरिद्वार, 14 सितंबर – हरिद्वार कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता करके हरिद्वार में हो रहे कुंभ कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर कार्यों में लापरवाही और पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरिद्वार में अर्ध कुंभ को कुंभ कहा जा रहा है। लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारियों का अभाव है। कुंभ के नाम पर बड़ा बजट दिखाया जा रहा है, लेकिन वह पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने कहा कि कुंभ की योजनाओं में हरिद्वार के स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों की राय नहीं ली जा रही।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुंभ कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए और सभी कार्यों की समय-सीमा तय कर जनता के सामने रखी जाए। अगर जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
Slug – कांग्रेस ने कुंभ के कार्यों पर उठाए सवाल
Anchor – हरिद्वार कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता करके हरिद्वार में हो रहे कुंभ कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आगामी कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर कार्यों में लापरवाही और पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरिद्वार में अर्ध कुंभ को कुंभ कहा जा रहा है। लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारियों का अभाव है। कुंभ के नाम पर बड़ा बजट दिखाया जा रहा है, लेकिन वह पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसका कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने कहा कि कुंभ की योजनाओं में हरिद्वार के स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों की राय नहीं ली जा रही।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुंभ कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए और सभी कार्यों की समय-सीमा तय कर जनता के सामने रखी जाए। अगर जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
प्रेसवार्ता में अमन गर्ग, अध्यक्ष, कांग्रेस महानगर हरिद्वार, महेश प्रताप राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, संतोष चौहान, पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड महिला आयोग समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।