हरिद्वार – हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर में U.K.S.S.S.C द्वारा आयोजित उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र इंटर कॉलेज सीतापुर ज्वालापुर के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर द्वारा तहरीर करने कि उपरोक्त परीक्षा सेंटर पर एक परीक्षार्थी जिसके पास जो एडमिट कार्ड था, परीक्षा केंद्र पर आया इस परीक्षार्थी के एडमिट कार्ड का मिलान परीक्षा उपस्थिति पंजिका तथा केंद्र सूची से करने पर उपरोक्त अनुक्रमांक पर परीक्षार्थी का नाम कुछ और अंकित था। सूचना तत्काल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई जिनके द्वारा मौखिक रूप से उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आदेशित किया गया परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग प्रतिनिधि पंकज सुंद्रियाल व मुझ केंद्र व्यवस्थापक को ये तथ्य प्रकाश में आए कि इस व्यक्ति द्वारा अपने भाई के स्थान पर उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होकर गैर कानूनी रूप से परीक्षा का प्रश्न पत्र प्राप्त कर इस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र हल किया गया।

उपरोक्त के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0-431/23 धारा-419 भा०द०सं० व 2(छ)2/12 उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश 2023 पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *