हरिद्वार – उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। बावजूद इसके लोग अपनी तरफ से कोई सावधानी नहीं बरत रहे हैं। हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते और मास्क पहने कोई नजर नहीं आ रहा है।
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद आम लोगों से अपील की जा रही है की वह भीड़भाड़ इलाके में सावधानी बरते लेकिन लोग अपनी तरफ से कोई सावधानी नहीं बरत रहे हैं। हर की पौड़ी पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए और ना ही मास्क लगा रहे हैं। हालांकि जब लोगों से पूछा गया तो वो गाइडलाइन का पालन करने की बात तो कह रहे हैं। लेकिन लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क नही लगा रहे हैं।
हालांकि करोना के मामले बढ़ने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने तो सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर दी है। सीएमओ मनीष दत्त के मुताबिक लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

