देहरादून – कोरोना संकट में कई सामाजिक संगठनों द्वारा आमजन की मदद की जा रही है। कई लोगो ने सरकार की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि जमा कराई है। उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत कर्मचारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने का फैसला लिया। मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम तीरथ सिंह रावत को 85 लाख, 95 हजार 350 रुपये की धनराशि का चेक सौंपा। ये धनराशि राजपत्रित अधिकारी और अराजपत्रित कर्मचारियों ने स्वेक्षा से एक दिन की वेतन कटौती से जमा की गई है।

इस दौरान उनके साथ एडीजी पीवीके प्रसाद, एडीजी अभिनव कुमार और आइजी पुष्पक ज्योति भी मौजूद रहे।

