हरिद्वार – एक और कोरोना के साये से आम क्षेत्र वासी झूझ रहे है, वही हरिद्वार के ह्रदय स्थल रामघाट, कीठल- मेरठ वाली धर्मशाला, बद्रीबावला, कुशाघाट, श्रवणनाथ घाट इत्यादि क्षेत्रो के नागरिकों ने बरसो से माँ गंगा में जा रहे सीवरेज का पानी व कूड़ा ना उठना, साफ सफाई को लेकर नमामि गंगे, जल संस्थान, गंगा प्रदूषण, नगर निगम प्रशासन की लापरवाही व निकम्मेपन के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

स्थानीय नागरिकों व क्षेत्र की घरेलू महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन, जल संस्थान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को साफ सफाई को लेकर रामघाट, कीठल वाली धर्मशाला के बीच गंगा मार्ग में जा रही गली में सफाई की मांग को उठाया गया लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से स्थानीय क्षेत्र वासी कोरोना की महामारी से तो पहले ही झूझ रहे है व अन्य संक्रमित बीमारियों मक्खी- मच्छर के प्रकोप से भी ग्रस्त होने के कारण क्षेत्र वासियो का रहना भी दुश्वार हो रहा है।


