हरिद्वार – प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। उत्तराखंड में 10 मई से 18 मई तक कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन तमाम शक्ति और प्रयासों के बावजूद प्रदेश में संक्रमण रुक नहीं रह है। पिछले 24 घंटे में 7127 संक्रमित मिले हैं तो वही फिर मरने वालों का आंकड़ा सौ के पार पहुंचा। 122 लोग कोरोना से जंग हार गए।

देहरादून में फिर संक्रमितों का आंकड़ा 2 हज़ार के पार पहुंचा, वहीं हरिद्वार में कई दिनों के बाद मामला 1 हज़ार को पार करते हुए 1354 मरीज़ मिले। जबकि उधमसिंहनगर, नैनीताल और टिहरी गढ़वाल में संक्रमितों की संख्या 5 सौ के ऊपर है।


