हरिद्वार – हरिद्वार में मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने हरिद्वार का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा की कही कोई सख्ताई नही होगी। उन्होंने कहा कि गँगा मैया का आशीर्वाद सब लोगो को मिले। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए गंगा स्नान सभी लोगों को करना है लेकिन कहीं कोई सख्ती नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा की अभी तक लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान कर सुरक्षित अपने गंतव्य तक रवाना हो गए। हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा कराई गई यह भी एक ऐतिहासिक पल है। साधु संतों का आशीर्वाद लेने के लिए ही वह हरिद्वार हैं और जिस किसी संत से भी वह मिल रहे हैं संत समाज खुश नजर आ रहा है।

